Bima Sakhi Yojana: महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 7,000 रुपये, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार और कई संस्थान समय-समय पर अलग-अलग योजनाएं लाते रहते हैं। आमतौर पर इन योजनाओं के तहत महिलाओं को ₹1000 से ₹2500 तक की मदद दी जाती है। इसी उद्देश्य से LIC ने महिलाओं के लिए एक खास पहल की है, जिसे बीमा सखी योजना कहा जाता है।

Bima Sakhi Yojana में महिलाओं को हर महीने ₹7,000 तक का स्टाइपेंड दिया जाता है। दिलचस्प बात ये है कि इसके बारे में बहुत कम महिलाएं जानती हैं। इसके तहत उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है और तीन साल तक हर महीने Stipend भी मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बीमा सखी योजना के लाभ

  • बीमा सखी योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले तीन साल तक हर महीने निश्चित वजीफा दिया जाता है।
  • पहले साल ₹7000 प्रति माह दिए जाते हैं।
  • दूसरे साल ₹6000 तब मिलेंगे जब पहले साल की कम से कम 65% पॉलिसियां एक्टिव रहेंगी।
  • तीसरे साल ₹5000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा, अगर दूसरे साल की 65% पॉलिसियां सक्रिय हों।
  • इसके अलावा, महिलाएं पॉलिसी बेचने पर कमीशन भी कमा सकती हैं, जो पहले साल करीब ₹48,000 तक पहुंच सकता है।
  • एलआईसी महिलाओं को मुफ्त ट्रेनिंग भी देगा, ताकि वे एजेंट का काम आसानी से कर सकें।

स्टाइपेंड राशि कितनी होती है?

  • पहले साल एजेंट्स को ₹7,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाता है।
  • इसके अलावा, 24 पॉलिसियां पूरी करने पर करीब ₹48,000 तक का कमीशन अलग से मिलता है (बोनस इसमें शामिल नहीं होता)।
  • दूसरे साल में स्टाइपेंड ₹6,000 प्रति माह कर दिया जाता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पहले वर्ष की कम से कम 65% पॉलिसियां एक्टिव बनी रहें।
  • तीसरे साल हर महीने ₹5,000 की राशि दी जाती है। लेकिन यह सुविधा तभी मिलती है जब दूसरे वर्ष की कम से कम 65% पॉलिसियां चालू रहें।

Also Read: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! हर महीने मिलेंगे 2500रु, यहाँ से करें आवेदन

Bima Sakhi Yojana के लिए योग्यता

  • Bima Sakhi Yojana का लाभ केवल भारत की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • बीमा सखी योजना के लिए आवेदक महिला की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
  • अगर महिला स्नातक है तो उसे डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का मौका भी मिल सकता है।
  • बीमा सखी योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • पहले से एलआईसी एजेंट, रिटायर्ड कर्मचारी या उनके करीबी रिश्तेदार इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • यह योजना केवल उन महिलाओं के लिए है जो पहली बार बीमा एजेंट के रूप में जुड़ना चाहती हैं।

बीमा सखी योजना के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पैन कार्ड
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Bima Sakhi Yojana 2025 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक महिला को LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर Bima Sakhi Yojana का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें नाम, पता, जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके LIC पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
  • सारी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म को एक बार चेक कर लेना है और फिर सबमिट कर देना है।
  • सबमिट करते ही आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसे संभालकर रखना जरूरी है।
  • और आवेदन की जांच पूरी होने के बाद योग्य महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon