Ladki Bahin Yojana: लड़की बहिन योजना में मिल रहा है ₹1,500 और 3 फ्री गैस सिलेंडर, ऐसे करें आवेदन

Ladki Bahin Yojana 2025: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया था। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की शुरुआत करने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत राज्य की 21 से 60 साल तक की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक मदद दी जाती है।

इतना ही नहीं इसके साथ साल में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त देने की भी घोषणा की गई है। अजित पवार ने बताया कि इस योजना को जुलाई 2024 से लागू किया जाएगा और इसके लिए सरकार ने करीब ₹46,000 करोड़ का बजटीय प्रावधान रखा है। इसलिए अगर आप भी महाराष्ट्र की निवासी महिला हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladki Bahin Yojana के लाभ

  • इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की राशि दी जाएगी।
  • योजना का लाभ पूरे महाराष्ट्र की लगभग 1.50 करोड़ महिलाओं को मिलेगा।
  • इसमें 21 साल से ऊपर की सभी महिलाएं शामिल की जाएंगी जो निर्धारित शर्तें पूरी करती होंगी।
  • महिलाओं को मिलने वाली राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी।
  • लाभार्थियों को हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच किस्त की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Ladki Bahin Yojana के लिए योग्यता

  • इस योजना का फायदा केवल लाड़की बहन यानी महाराष्ट्र की स्थाई महिला निवासियों को ही मिलेगा।
  • महिला आवेदक की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • लाभ लेने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • साथ ही, न तो महिला और न ही उसके परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता होना चाहिए।

Also Read: महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 7,000 रुपये, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सरकार दे रही है 3 मुफ्त गैस सिलेंडर

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना में महिलाओं को ₹1,500 मासिक भत्ता देने के साथ-साथ हर साल 3 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का भी प्रावधान है। अभी तक महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते थे, लेकिन अब इस योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे।

हालांकि सरकार ने अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं किया है कि फ्री सिलेंडर का लाभ केवल उज्जवला योजना से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा या मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की सभी महिलाओं को। लेकिन इतना तय है कि इस पहल से महिलाओं के घरेलू खर्च में काफी राहत मिलेगी।

Ladki Bahin Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Applicant Login का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, यहां Create Account का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Sign Up पेज खुलेगा, जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरनी है।
  • सारी जानकारी भरने के बाद Sign Up पर क्लिक करके खुद को रजिस्टर कर लेना है।
  • अब अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना है।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा कर देना है।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद आप चाहें तो फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon