Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: सभी महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 का लाभ और आगे 2 लाख की सहायता, ऐसे उठाएं लाभ

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं शुरू कर रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना है जिसके तहत महिलाओं को अपना स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए ₹10000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी

यही नहीं, रोजगार शुरू होने के बाद अगर महिला अपने व्यवसाय को अच्छे तरीके से आगे बढ़ाती है और उसका काम स्थायी रूप से चलता है, तो सरकार द्वारा अतिरिक्त ₹2 लाख तक की सहायता भी दी जाएगी। इस तरह से यह योजना महिलाओं को केवल रोजगार शुरू करने का अवसर ही नहीं देती, बल्कि उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भी मदद करती है। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो इसलिए को आखिर तक जरूर पढ़ें, यहां आपको योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ने वाली लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा पहले ₹10000 की राशि उनके दी जाएगी। यह राशि सरकार द्वारा प्रारंभिक पूंजी के तौर पर महिलाओं को दी जा रही है। ताकि वह अपना रोजगार जैसे छोटी दुकान, सिलाई-कढ़ाई, पशुपालन या कोई अन्य व्यवसाय शुरू कर सके। रोजगार शुरू होने के 6 महीने बाद संबंधित विभाग द्वारा महिला के काम की समीक्षा की जाएगी।

यदि यह पाया जाता है कि व्यवसाय सही तरीके से चल रहा है और महिला लगातार मेहनत कर रही है, तो आगे महिला को अतिरिक्त ₹2 लाख रूपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी। इस तरह यह योजना सिर्फ एकमुश्त मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला के रोजगार को स्थायी बनाने में भी सहायक है। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करने होंगे यह उमेश की पत्रताओं को भी पूर्ण करना होगा।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन करने वाली महिला का बिहार राज्य की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी उसे योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों और उनके पास समूह की सदस्यता प्रमाणित हो।
  • केवल वे महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनके पास अपना रोजगार शुरू करने की इच्छा और योजना हो ताकि उन्हें दी जाने वाली राशि का सही उपयोग हो सके।
  • आवेदक महिला के पास आधार कार्ड से लिंक्ड बैंक खाता होना चाहिए जिसमें सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जो पहले से किसी अन्य सरकारी आर्थिक सहायता योजना में रोजगार के लिए लाभ नहीं ले रही हैं।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्यता प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (यदि हो)

Also Read :- बेटियों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये की सहायता, ऐसे करे आवेदन

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, अधिकार वेबसाइट जल्द ही लॉन्च की जाएगी। यहां पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पंजीकरण करते समय आवेदक को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक अकाउंट की डिटेल्स और जीविका सदस्यता की जानकारी भरनी होगी।

इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। आवेदन पूरा होने पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। जिन महिलाओं को ऑनलाइन प्रक्रिया समझने में दिक्कत हो, वे नजदीकी जन सेवा केंद्र या जीविका समूह कार्यालय जाकर भी आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की जांच और सत्यापन पूरा होने के बाद योग्य महिलाओं के खाते में पहली किस्त के रूप में ₹10,000 की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon