Maiya Samman Yojana 14th Installment Date: झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना 14वीं किस्त का इंतजार अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। यह योजना राज्य की महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा की मजबूत डोर बन चुकी है। सरकार हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि सीधे भेजती है, जिससे वे अपने घर की जरूरतें आसानी से पूरी कर सकें। अब तक इस योजना की 13 किस्तें जारी हो चुकी हैं और 50 लाख से अधिक महिलाओं ने इसका लाभ उठाया है।
13वीं किस्त मिलने के बाद से महिलाएं अगली राशि यानी 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उम्मीद है कि इस बार भी सरकार त्यौहार के मौके पर महिलाओं को नई किस्त का तोहफा देगी। अगर आप भी लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि इस बार आपके खाते में कितनी राशि आएगी और इसे चेक कैसे करें, तो यह आर्टिकल आपके लिए बिल्कुल सही है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana 14th Installment Date
मईया सम्मान योजना 14वीं किस्त की तिथि को लेकर राज्य की 50 लाख से अधिक महिलाएं उत्साहित हैं। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक फाइनल तिथि का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार इस राशि को त्यौहार से पहले जारी करने की योजना बना रही है। पिछले साल भी दुर्गा पूजा से पहले भुगतान किया गया था, इसलिए इस बार भी दुर्गा पूजा के समय किस्त जारी होने की पूरी संभावना है।
14वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे
इस बार सरकार ने यह भी तय किया है कि पिछली 13वीं किस्त से वंचित रह गई महिलाओं को Maiya Samman Yojana 14th Installment में ₹5000 दिए जाएंगे। वहीं, जो लाभार्थी नियमित रूप से योजना का लाभ ले रही हैं और जिनके खाते में 13वीं किस्त समय पर पहुंच चुकी है, उन्हें 14वीं किस्त के रूप में सामान्य ₹2500 मिलेंगे। यह कदम सरकार ने इसलिए उठाया है ताकि पिछली बार छूटने वाली महिलाओं को अतिरिक्त मदद दी जा सके और सभी को बराबरी से लाभ मिले।
Maiya Samman Yojana 14th Installment के लिए पात्रता
- योजना का लाभ पाने के लिए महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- लाभ लेने के लिए महिला के नाम से एक सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है, जिसमें डीबीटी सुविधा चालू हो।
- परिवार के नाम पर कार, जीप या अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- आवेदन के दौरान सही विवरण और दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है।
- जिन महिलाओं का खाता और दस्तावेज दोनों सत्यापित हैं, उन्हें राशि समय पर मिलने की अधिक संभावना रहती है।
Also Read :- मंईयां योजना से जुड़ी हर समस्या का समाधान सिर्फ 2 मिनट में, जानिए कैसे
Maiya Samman Yojana 14th Installment Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि Maiya Samman Yojana 14th Installment आपके बैंक खाते में आई है या नहीं, तो इसे चेक करना बेहद आसान है। राशि आने पर बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS मिल जाता है। अगर SMS नहीं आया है, तो सबसे पहले आप बैंक जाकर अपने खाते का बैलेंस अपडेट कर सकती हैं। इसके अलावा, नेट बैंकिंग, गूगल पे, फोन पे या पेटीएम जैसे ऐप से भी स्टेटस देखा जा सकता है।
वही ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/
पर जाना है। वहां “लॉगिन” पर क्लिक कर, अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना है। इसके बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर जाना है, जहां आवेदन नंबर और मोबाइल डालने के बाद ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा। जैसे ही ओटीपी दर्ज करेंगे, आपके सामने सभी किस्तों की जानकारी आ जाएगी और आप देख पाएंगी कि 14वीं किस्त आपके खाते में भेजी गई है या नहीं।