WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 14th Installment Release: दुर्गा पूजा से पहले 14वीं किस्त के ₹2500 मिलना शुरू, ऐसे चेक करे स्टेटस

Maiya Samman Yojana 14th Installment Release: झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के लिए सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे वे अपने घर-परिवार के खर्च आसानी से पूरे कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। अब तक इस योजना की 13 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं और लाखों महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी हैं।

वहीं अब महिलाओं को 14वीं किस्त का इंतजार है, जो कि जल्द ही उनके खातों में आने वाली है। इस बार सरकार ने त्यौहारों को देखते हुए पहले ही राशि जारी करने का फैसला लिया है। इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana 14th Installment से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप जान सकें कि आपको इस बार कितनी राशि मिलेगी और किस तरह से आप अपने पैसे का स्टेटस चेक कर सकती हैं।

Maiya Samman Yojana 14th Installment Release

पिछली बार सरकार ने 13वीं किस्त की राशि करम पर्व के समय महिलाओं के खातों में भेजी थी। इस बार भी सरकार ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए त्यौहार से पहले 14वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर ली है। सितंबर महीने में ही लाभार्थी महिलाओं के खाते में ₹2500 की राशि भेजी जा रही है। सरकार चाहती है कि महिलाएं त्यौहारों के समय पैसों की तंगी से परेशान न हों और वे अपने घर की जरूरतें पूरी कर सकें।

यही वजह है कि Maiya Samman Yojana 14th Installment को दुर्गा पूजा से पहले जारी किया जा रहा है। इस बार की किस्त लाखों महिलाओं के लिए राहत लेकर आई है क्योंकि इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और त्यौहार का आनंद और ज्यादा बढ़ जाएगा।

दुर्गा पूजा के अवसर पर इन महिलाओं को ₹5000 मिल रहे

मईया सम्मान योजना के अंतर्गत इस बार 14वीं किस्त में खास व्यवस्था की गई है। जिन महिलाओं को किसी कारणवश पिछली यानी 13वीं किस्त का पैसा नहीं मिला था, उनके खाते में इस बार एक साथ ₹5000 की राशि भेजी जा रही है। इसमें 13वीं और 14वीं दोनों किस्तों का पैसा शामिल है। यानी पिछली बार से वंचित महिलाओं को नुकसान नहीं होगा और उन्हें डबल किस्त का फायदा मिलेगा।

वहीं जिन महिलाओं के खाते में 13वीं किस्त पहले ही आ चुकी थी, उन्हें सामान्य तौर पर 14वीं किस्त के ₹2500 ही दिए जाएंगे। सरकार का यह कदम यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

Maiya Samman Yojana 14th Installment के लिए पात्रता

  • मईया सम्मान योजना के 14वीं किस्त का लाभ केवल झारखंड की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
  • आवेदिका के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए और वह खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
  • जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन जैसे कार या जीप है, उनकी महिलाएं इस योजना में शामिल नहीं की जातीं है।

Also Read :- इन 12 जिलों की महिलाओं को 13वीं किस्त के 2500 रुपये मिलना शुरू, ऐसे चेक करे स्टेटस

Maiya Samman Yojana 14th Installment Status कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि Maiya Samman Yojana 14th Installment का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो इसकी जांच बहुत आसान है। सबसे पहले आपके बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर जब भी पैसा ट्रांसफर होता है, तो SMS अलर्ट आ जाता है। अगर किसी कारणवश SMS न मिले तो आप अपने बैंक जाकर एंट्री करवा सकती हैं।

इसके अलावा नेट बैंकिंग और मोबाइल वॉलेट जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm के जरिए भी बैलेंस चेक कर सकती हैं। झारखंड सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की है। आप mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं और वहां से अपने आवेदन और भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon