Mahila Rojgar Yojana 1st Installment: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने महिला रोजगार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को आर्थिक सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे घर बैठे अपने लिए आय के साधन बना सकें। योजना का सबसे खास पहलू यह है कि इसमें लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
पहली किस्त के रूप में ₹10,000 की राशि दी जा रही है, जिससे महिलाएं छोटे-मोटे काम शुरू कर सकती हैं या अपनी मौजूदा आय को बढ़ा सकती हैं। सरकार का यह कदम ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों की महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती की दिशा में अहम साबित होगा।
Mahila Rojgar Yojana 1st Installment
महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं को ₹10,000 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि उन्हें अपने घर से ही रोजगार या स्वरोजगार शुरू करने के लिए सहयोग के रूप में दी जाएगी। राशि मिलने के बाद महिलाएं अपने कौशल के अनुसार काम शुरू कर सकती हैं, जैसे कि सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, पापड़-अचार का कारोबार, ऑनलाइन वर्क या अन्य छोटे उद्योग।
पहली किस्त मिलने से महिलाओं को न सिर्फ आत्मविश्वास मिलेगा बल्कि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर पाएंगी। योजना का उद्देश्य यही है कि महिलाएं किसी पर निर्भर न रहें और अपनी कमाई खुद कर सकें।
Mahila Rojgar Yojana के लिए पात्रता
- महिला रोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का बिहार राज्य की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- उम्र 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए, ताकि वह योजना के तहत कार्य करने में सक्षम मानी जाए।
- महिला का परिवार सरकारी निर्धारित वार्षिक आय सीमा के अंतर्गत होना चाहिए, ताकि सहायता सही जरूरतमंद तक पहुंचे।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता उसके नाम से होना चाहिए और वह आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
- आवेदन करते समय दी गई जानकारी सही होनी चाहिए और सभी जरूरी दस्तावेज पूरे होने चाहिए, तभी राशि भेजी जाएगी।
Mahila Rojgar Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
Mahila Rojgar Yojana Apply कैसे करें?
आवेदन के लिए सबसे पहले आपको महिला रोजगार योजना की आधिकारिक पोर्टल पर जाना है। आधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद आपको “महिला रोजगार योजना 2025” का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है। रजिस्ट्रेशन पेज खुलने पर मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, बैंक विवरण आदि सही-सही दर्ज करें।
अब निर्धारित स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है और यह सुनिश्चित करें कि दस्तावेज साफ और पढ़ने योग्य हों। फॉर्म पूरा करने के बाद सबमिट बटन क्लिक करना है। आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज होने के बाद ही लाभार्थी सूची में नाम जोड़ा जाता है और राशि खातों में ट्रांसफर की जाती है।
Also Read :- सभी महिलाओं को घर बैठे मिलेगा नौकरी, सैलरी ₹15000 महीना, ऐसे करे आवेदन
Mahila Rojgar Yojana List Check कैसे करें?
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “लाभार्थी सूची” सेक्शन पर क्लिक करना है।
- वहां एक सर्च बॉक्स मिलेगा, जिसमें अपना नाम, आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- सही विवरण भरने के बाद “सर्च” बटन दबाएं, जिससे स्क्रीन पर सूची दिखाई देगी।
- यदि आपका नाम सूची में मौजूद है तो समझिए कि आपका आवेदन स्वीकृत हो गया है और जल्द ही राशि आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- नाम न मिलने की स्थिति में वेबसाइट पर दी गई हेल्पलाइन या स्थानीय ब्लॉक कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।