Maiya Samman Yojana 13th Installment Release: महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक 12 किस्त का वितरण किया जा चुका है और सितंबर की शुरुआती सप्ताह में 13वीं किस्त भी जारी की जा रही है।
खास बात यह है कि इस बार करम पर्व के शुभ अवसर पर महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर होना शुरू हो गया है। योजना का लाभ सीधे बैंक खाते में मिलने से महिलाओं को किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती और वे अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। यह योजना लगातार लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
Maiya Samman Yojana 13th Installment Release
झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना की 13वीं किस्त की राशि भेजनी शुरू कर दी गई है। अब जिन महिलाओं ने आवेदन सही तरीके से भरा था और जिनके दस्तावेज सत्यापित हो चुके हैं, उनके बैंक खातों में किस्त पहुंच रही है। इस बार भी भुगतान प्रक्रिया को 2 चरणों में बांटा गया है ताकि पहले उन महिलाओं तक राशि पहुंचे जिनका सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका है।
इस व्यवस्था से न केवल सही लाभार्थियों को समय पर पैसा मिलेगा बल्कि बाकी जिलों की महिलाओं तक भी कुछ ही दिनों में राशि पहुंच जाएगी। सरकार की यह पहल सुनिश्चित करती है कि सभी योग्य महिलाओं को लगातार और समय पर सहायता मिलती रहे।
इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिल रहा 2500 रुपये
13वीं किस्त का भुगतान सबसे पहले जिन जिलों की महिलाओं को दिया जा रहा है, उनमें रांची, जमशेदपुर, चतरा, पाकुड़, देवघर, बोकारो, लोहरदगा, धनबाद, जामताड़ा, सिमडेगा, गुमला और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की महिलाओं के आवेदन पहले से ही जांच कर लिए गए थे और दस्तावेज पूरी तरह सही पाए गए थे।
इसी कारण इन महिलाओं के खाते में अगस्त की किस्त सबसे पहले ट्रांसफर की जा रही है। बाकी जिलों की महिलाओं को किस्त का लाभ दूसरे चरण में दिया जाएगा। इस तरह सरकार ने चरणबद्ध तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया है ताकि महिलाओं को बिना किसी परेशानी के योजना का लाभ मिल सके।
Maiya Samman Yojana 13th Installment के लिए पात्रता
- मंईया सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की स्थायी महिला निवासियों को मिलेगा और उनका नाम पात्रता सूची में होना जरूरी है।
- लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए तभी 13वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
- महिला के परिवार का वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए,यदि आय इससे अधिक है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- 13वीं किस्त का लाभ के लिए लाभार्थी महिला के परिवार के पास 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार के किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए और न ही परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता होना चाहिए।
- महिला के नाम से बैंक खाता होना चाहिए और उसमें DBT सक्रिय होनी चाहिए।
Also Read :- शौचालय योजना के नए आवेदन शुरू मिलेंगे 12000 रूपये, ऐसे भर फॉर्म
Maiya Samman Yojana 13th Installment Status Check कैसे करें?
मंईया सम्मान योजना की 13वीं किस्त की राशि जैसे ही आपके खाते में आएगी, आपके बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। SMS न आने पर आप बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल करें और SMS के माध्यम से किस्त की जानकारी पा सकते हैं आपको किस्त मिली या नहीं? साथ ही आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम के जरिए किस्त की जानकारी निकाल सकती है। ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करें –
- ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- इसके बाद होमपेज पर आपको “Login” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन के बाद अब आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और फिर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफाई करना है।
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपकी आवेदन स्थिति और भुगतान की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- यदि पोर्टल पर जानकारी न दिखे तो अपने बैंक की पासबुक अपडेट करवाएं या बैंक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।