Maiya Samman Yojana New List: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें समाज में सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू की गई मईया सम्मान योजना आज लाखों परिवारों के लिए सहारा बनी हुई है। इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभुक महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय मदद दी जाती है, जिससे वे अपने दैनिक खर्च को आसानी से पूरा कर सकें। यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए लाभकारी है जिनके पास कोई स्थायी आय का साधन नहीं है।
महिलाओं के खातों में सीधे DBT के माध्यम से ये राशि भेजी जाती है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और पारदर्शिता बनी रहे। हाल ही में मईया सम्मान योजना की नई सूची जारी लाखों महिलाओं का नाम काटने के बाद जारी किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि किन महिलाओं का नाम सूची में बना हुआ है और किनका नाम हट गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी और लिस्ट को आप कैसे चेक कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana New List Out
मईया सम्मान योजना की शुरुआत से ही महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती चली गई थी और दिसंबर 2024 तक यह आंकड़ा लगभग 55.10 लाख तक पहुंच गया था। लेकिन जुलाई 2025 तक लाभुकों की संख्या घटकर केवल 50.65 लाख रह गई है। यानी इस दौरान लगभग 4.50 लाख महिलाओं का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। यह खबर सामने आने के बाद महिलाओं में चिंता का माहौल है कि कहीं अगली बार उनका नाम भी सूची से न कट जाए।
विभाग की ओर से साफ किया गया है कि यह कदम केवल उन्हीं महिलाओं को लिस्ट से हटाने के लिए उठाया गया है जो अब योजना की पात्रता पर खरी नहीं उतर रही थीं। नई सूची के माध्यम से अब केवल उन्हीं लाभुकों को योजना का लाभ मिलेगा जो पात्रता मानकों को पूरा करती हैं।
4.50 लाख लाभुकों के नाम कटने के कारण
- आयु सीमा पार करना : योजना का लाभ केवल 18 से 49 वर्ष तक की महिलाओं को ही मिलता है। जिन महिलाओं ने 50 वर्ष की आयु पार कर ली है, उनका नाम स्वतः ही सूची से हटा दिया गया है।
- मृत लाभुकों का नाम : सत्यापन के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए जहां लाभुक महिलाओं का देहांत हो चुका था। ऐसे नामों को सूची से हटा दिया गया है ताकि गलत खातों में राशि न भेजी जाए।
- बैंक और आधार सीडिंग की समस्या : योजना की राशि सीधे DBT के माध्यम से दी जाती है। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या e-KYC पूरी नहीं हुई है, उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया है।
- फर्जी लाभुकों का खुलासा : जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ जिलों में फर्जी नाम जोड़ दिए गए थे। ऐसे फर्जी लाभुकों को सूची से हटाकर वास्तविक महिलाओं को जगह दी गई है।
- सत्यापन में गड़बड़ी : कई लाभुकों के दस्तावेज अधूरे थे या उनकी जानकारी अपडेट नहीं थी, जिस वजह से उन्हें फिलहाल नई सूची से बाहर कर दिया गया है।
मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता
- योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो झारखंड राज्य की स्थायी निवासी हों और जिनका नाम राज्य की वोटर सूची में दर्ज हो।
- लाभ लेने वाली महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 49 वर्ष तक होनी चाहिए। इससे ज्यादा उम्र होने पर वह योजना से बाहर कर दी जाएगी।
- लाभुक महिला का अपना व्यक्तिगत बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार से लिंक हो और उसमें DBT सक्रिय हो। इससे राशि सीधे उसी खाते में ट्रांसफर हो सकेगी।
- आवेदन करने वाली महिला के पास राशन कार्ड होना जरूरी है और उसमें उसका नाम सही तरीके से दर्ज होना चाहिए।
- यदि महिला पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना या विशेष आर्थिक सहायता योजना का लाभ उठा रही है, तो उसे मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Also Read :- मंईयां योजना से जुड़ी हर समस्या का समाधान सिर्फ 2 मिनट में, जानिए कैसे
Maiya Samman Yojana New List Check कैसे करें?
अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपका नाम मईया सम्मान योजना की नई सूची में है या नहीं, तो इसे जानने का तरीका काफी आसान है। सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “लाभार्थी सूची” या “New Beneficiary List” नाम का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जानकारी भरने के बाद जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे, आपके सामने पूरी सूची खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम आसानी से देख सकती हैं।
इसके अलावा, जिन महिलाओं को ऑनलाइन चेक करने में दिक्कत होती है, वे अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन या आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर भी नई सूची देख सकती हैं। वहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों के पास लाभार्थियों की पूरी सूची उपलब्ध होती है। सूची में अपना नाम देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकती हैं कि आने वाली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं। अगर नाम मौजूद है तो निश्चिंत होकर योजना का लाभ उठाते रहें और अगर नाम नहीं है तो तुरंत कारण जानकर दस्तावेजों की सुधार प्रक्रिया पूरी कर लें।