Sahara Refund List 2025: सहारा इंडिया परिवार में निवेश करने वाले लाखों लोगों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। लंबे समय से अपने पैसे की वापसी का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अब सहारा इंडिया बैंक ने 2025 की नई रिफंड लिस्ट जारी कर दी है।
इस लिस्ट में उन निवेशकों के नाम शामिल हैं जिन्हें शुरुआती चरण में ₹50,000 तक की राशि वापस की जाएगी। सरकार और बैंक दोनों ही कोशिश में हैं कि पारदर्शी तरीके से पैसे लौटाए जाएं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लिस्ट कैसे चेक करनी है और पूरी रिफंड प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी भी देंगे।
सहारा रिफंड में देरी के कारण
बहुत से लोग यह सवाल कर रहे हैं कि रिफंड आने में इतना समय क्यों लग रहा है। दरअसल, सहारा इंडिया को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करना होता है, इसलिए पूरी प्रक्रिया कानूनी तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा, अगर किसी निवेशक के दस्तावेज अधूरे हैं या जानकारी गलत है, तो वेरिफिकेशन में समय ज्यादा लग सकता है।
कई बार बैंक ट्रांसफर के दौरान भी थोड़ी देरी हो जाती है। ऐसे में निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि धैर्य रखना चाहिए और समय-समय पर अपनी रिफंड स्टेटस चेक करते रहना चाहिए।
Sahara Refund Scheme के लिए पात्रता
- लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने वास्तव में सहारा ग्रुप में निवेश किया हो।
- निवेशक के पास अपने निवेश का प्रमाण (पासबुक/सर्टिफिकेट आदि) होना जरूरी है।
- आवेदक के पास आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे KYC दस्तावेज होने चाहिए।
- निवेशक के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें रिफंड की राशि ट्रांसफर की जा सके।
Also Read: 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट, ऐसे चेक करें अपना नाम
Sahara Refund Scheme के लिए दस्तावेज
- सदस्यता संख्या (Membership Number)
- जमा खाता संख्या
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर (अनिवार्य)
- जमा प्रमाणपत्र या पासबुक
- पैन कार्ड (₹50,000 या उससे अधिक के क्लेम पर जरूरी)
Sahara Refund List Check कैसे करें
- सरकार ने सहारा इंडिया की नई रिफंड लिस्ट आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी है।
- पोर्टल पर जाकर आपको अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है।
- अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आपको जल्द ही बैंक खाते में रिफंड की राशि मिल जाएगी।
- अगर नाम नहीं है तो परेशान न हों, क्योंकि अभी और भी लिस्टें जारी की जाएंगी।
- इसलिए सभी निवेशक समय-समय पर वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति चेक करते रहें।
Sahara Refund के लिए नया आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आप सभी लाभार्थी को सहारा इंडिया पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- फिर उसके बाद वहां पर डिपॉजिटरी पंजीकरण (Depository Registration) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने क्लेम का फॉर्म आ जाएगा, जिस पर क्लिक करना है।
- अब अपना आधार नंबर डालकर ओटीपी वेरिफाई करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म को सही-सही भरना है।
- मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट करना है।
- आवेदन जमा होने के बाद करीब 45 दिनों के अंदर राशि आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।